प्रियंका के साथ इश्क करने में घबराए नील

देखें : लफंगे-परिंदे की तस्वीरें
नील को असहज देख प्रियंका ने अपने अभियन के दम पर उस दृश्य को जीवंत बनाने का प्रयास किया। इस फिल्म में प्रियंका को सात पतियों के साथ दिखाया गया है। नील ने स्वीकार किया है कि अंतरंग दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान वह सहज महसूस नहीं करते हैं।
बकौल नील, "इसका कारण यह है कि मुझे कूर्ग में प्रियंका के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला। मैं वहां पहुंचा और शूटिंग के लिए निकल पड़ा। हम एक दूसरे को ठीक से जानते नहीं। हमने फिल्म की शूटिंग के लिए अभ्यास भी नहीं किया। ऐसे में किसी अंतरंग दृश्य के फिल्मांकन के दौरान असहज महसूस करना स्वाभाविक है।"
देखें : मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा
नील ने कहा कि प्रियंका ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता और निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी काबिलियत की बदौलत फिल्म में अंतरंग दृश्यों को जीवंत बना दिया है। नील ने कहा, "प्रियंका कैमरे के सामने शानदार दिखती हैं। मुझे उन्हें कैमरे के सामने देखना अच्छा लगता है। इसके अलावा विशाल को एक निर्देशक के तौर पर कैमरे के पीछे देखना भी अलग अनुभव है।"
नील प्रियंका के साथ तो अंतरंग दृश्य देने में घबराते दिखे लेकिन 'लफंगे परींदे' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ उनकी अंतरंगता देखने लायक थी। इसका कारण पूछे जाने पर नील ने कहा, "दीपिका के साथ मेरा समीकरण कुछ अलग है। फिल्म से पहले हमें एक दूसरे को जानने का मौका मिला था। हमने टेक से पहले अभ्यास किया था और तमाम दृश्यों के बारे में चर्चा की थी।"


Click it and Unblock the Notifications