भारत हुआ 'बाहुबली' प्रभास का दिवाना..लेकिन वो US में कुछ ऐसे कर रहे इंज्वॉय
जानिए बाहुबली एक्टर प्रभास अमेरिका में इन दिनों क्या कर रहे हैं और क्यों अमेरिका में हैं।
पिछले 20 दिनों से भारत में अगर किसी के नाम का डंका बज रहा है तो बाहुबली फिल्म और फिल्म के हीरो प्रभास हैं। हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। फिल्म के लिए प्रभास ने लगभग 5 साल कड़ी मेहनत की और उसका क्या परिणाम निकला ये सबके सामने है।
फिल्म 20 दिनों में 1500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म एक के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू भी इस आंधी में नहीं टिक पाई। लेकिन जबरदस्त सफलता को देखने के लिए प्रभास भारत में नहीं हैं।
वो इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने ये प्लान अचानक बनाया। वो फिल्म रिलीज होने के पहले ही अमेरिका छुट्टियों पर जाना चाहते थे लेकिन फिल्म के पूरे भारत में प्रमोशन के कारण वो नहीं जा पाए।दरअसल प्रभास की अगली फिल्म साहो की शूटिंग अगले महीने से अमेरिका में होगी।

इसलिए प्रभास ने छुट्टियां बिताने के लिए अमेरिका को चुना। वहां वो अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। भारत में बाहुबली के बाद उनके लिए बिना बॉडीगार्ड के निकलना आसान नहीं होता लेकिन अमेरिका में भी वो कैप लगाकर, हुडी पहनकर और हल्का लुक बदलकर घूम रहे हैं।
प्रभास रियल लाइफ में काफी शर्मीले हैं और उन्हें गार्ड्स के साथ चलना या घूमना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। बाहुबली के बाद हालांकि अब उनके लिए ये असंभव है।


Click it and Unblock the Notifications











