बाजीगर नहीं छोड़ी होती तो शाहरुख को बंगला नहीं मिलता, सलमान का बयान चर्चा में, वजह 'इंशाअल्लाह'
सलमान खान इन दिनों संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह को लेकर चर्चा में है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि सलमान के बाद ये फिल्म भंसाली रणवीर सिंह को दे सकते हैं। लेकिन अब मामला ये सामने आ रहा है कि सलमान खान की जगह शाहरुख खान लेने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख और भंसाली लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे। इस समय शाहरुख भी किसी खास प्रोजेक्ट से कमबैक की तैयारी में हैं। हालांकि शाहरुख एक्शन फिल्म करना चाहते हैं।

इंशाअल्लाह रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है। भंंसाली के साथ सुपरहिट की गारंटी होती है ऐसे में शाहरुख इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। लेकिन सलमान का ये बयान चर्चा में आ गया है।
बहरहाल, अगर शाहरुख इंशाअल्लाह करते हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी वह बाजी मारते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications