असुरक्षित है कैटरीना का घर!
कैटरीना कैफ मुम्बई के ब्रांद्रा में वाटरफील्ड रोड के एक फ्लैट में रहती है। वहां पर सुरक्षा ही पूरी संभावना नही है इसलिए आजकल कैटरीना नया घर ढूंढ रही है।
कैटरीना ने चार साल पहले अपनी मेहनत की कमाई से इस फ्लैट को खरीदा था। उन्हें अकेले रहना काफी पसंद है लेकिन पिछले कुछ समय से उनके घर में लोगों का आनाजाना बढ गया है। कई लोगो तो सिर्फ कैट को देखने के लिए आते है जिंन्हे कैट नही जानती तक नही है।
कैटरीना ने खुद बताया, '' अब मुझे अपने घर में असुरक्षा महसूस हो रही है। मुझे अकेले रहने में काफी मजा आता है लेकिन आजकल दरवाजे पर हमेशा किसी न किसी की दस्तक होती रहती है जिससे मुझे काफी परेशानी होने लगी है। घर में मेरे और मेरी नौकरानी के अलावा और कोई नही है।''
सही बात है कैट जब प्रसिद्धि मिलती है तो कई सारी परेशानियां भी झेलनी पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications