सोनाक्षी चोटिल....मतलब कि आर राजकुमार हिट!
जिसका कारण है सोनाक्षी का चोटिल होना जिसकी जानकारी खुद सोनाक्षी ने ट्विटर पर दी है।उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "माफी चाहती हूं हैदराबाद और बेंगलुरू। फिल्म प्रचार में नहीं आ सकी। मेरे पैर में मोच आ गई है।" अपनी चोट की वजह से प्रमोशन इवेंट में ना पहुंचने की वजह से सोनाक्षी को काफी अफसोस भी है। वैसे सोनाक्षी को हाल ही में फिल्म प्रचार के लिए टीवी कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान लंगड़ाकर चलते हुए देखा गया था।
सोनाक्षी के चोटिल होने से जहां उनके फैंस दुखी हैं वहीं दूसरी ओर फिल्मी पंडितों का कहना है कि अब तो फिल्म आर राजकुमार तो जरूर हिट होगी क्योंकि इतिहास गवाह रहा है कि जिस फिल्म के हीरो-हिरोईन चोटिल होते हैं वह फिल्म जरूर हिट होती है।
चाहे वह फिल्म कुली के अमिताभ हो या फिल्म अग्निपथ के रितिक रोशन... चोट की वजह से फिल्म हिट इसलिए सोनाक्षी की भी फिल्म आर राजकुमार भी सुपरहिट होगी।
वैसे सोनाक्षी को सही में एक सफल फिल्म की जरूरत हैं, क्योंकि उनकी इस साल फिल्में तो कई आयीं लेकिन सफल एक भी नहीं रहीं तो वही फिल्म के हीरों शाहिद कपूर के लिए भी
इस फिल्म की सफलता काफी मायने रखती हैं देखते हैं फिल्मी पंडितों की बातें कितनी सच निकलती है?


Click it and Unblock the Notifications
