सुपरहिट सीक्वल.. लेकिन FULL कंफ्यूजन.. कौन है हीरो.. कौन नहीं!
इंद्र कुमार ने संजय दत्त के टोटल धमाल का हिस्सा ना बनने पर बयान दिया है।
टोटल धमाल के बारे में फाइनल हो चुका है कि फिल्म में संजय दत्त नहीं होंगे। खबरें ऐसी आ रही थी कि इस बार टोटल धमाल में अनिल कपूर, अजय देवगन और अरशद वारसी होंगे।सूत्रों की माने तो संजय दत्त के पास डेट्स की कमी थी ये तो कारण था ही फिल्म छोड़ने का लेकिन इसके अलावा वो एडल्ट कॉमेडी नहीं करना चाहते थे।
[MOM का एक नया पोस्टर आउट..दमदार लुक में अक्षय खन्ना और श्रीदेवी ]
संजय दत्त का कहना है कि वो ऐसी फिल्में कैसे कर सकते हैं जो वो खुद अपने बच्चों को दिखा सकते हैं। लेकिन हाल में इंद्र कुमार ने पॉपुलर पोर्टल से बातचीत के दौरान कहा कि हम और संजय दत्त बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से इस प्रोजेक्ट पर अलग अलग हुए हैं।

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि फिल्म में बिल्कुल भी एडल्ट कॉमेडी नहीं है। ये धमाल की तरह ही बिल्कुल पारिवारिक फिल्म होगी। रितेश देशमुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वो इस फिल्म का हिस्सा हैं और उनसे बातचीत जारी है।
संजय दत्त फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म भूमि में व्यस्त हैं। भूमि में संजय दत्त अदिति राव हैदरी के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स पर संजय दत्त बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो कुछ और फिल्में भी जल्द ही साइन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications