शादी के मंडप से भागा दूल्हा, ससुर ने रचाई होने वाली बहू से शादी और फिर..

शादी के किस्से कहानियां तो अक्सर सुने जाते हैं. जहां पर कई बार सुनने मिलता है की दुल्हन मंडप छोड़कर भाग जाती है. लेकिन इस बार एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल शादी से पहले दुल्हन को मंडप पर छोड़कर दूल्हा भाग जाता है. इसके बाद में हर कोई हैरान रह जाता है. लेकिन इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह होती है कि इसके बाद में खुद दूल्हे का पिता होने वाली बहू के साथ में शादी रचा लेता है.
दुल्हन को छोड़ मंडप से भागा दूल्हा
दरअसल यह पूरा मामला इंडोनेशिया का है. बता दे कि यहां पर एक कपल धूमधाम से शादी करने वाला था. यहां तक कि दोनों एक दूसरे के साथ में लंबे समय से रिलेशनशिप में भी थे. लेकिन खबरों के अनुसार शादी की डेट फिक्स हो गई और तैयारी में लाखों रुपए भी खर्च किए गए. लेकिन शादी से पहले दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप पर छोड़कर भाग गया. इस बारे में पता चलते ही हर कोई परेशान हो गया और शोर शराबा मचने लगा. इसके बाद में दूल्हे के पिता ने दुल्हन से शादी करने की मांग उठाई और हर कोई इसके लिए मान भी गया था.
होने वाली बहू से रचाई ससुर ने शादी
ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की एक खबर की माने तो आपको बता दें कि यह घटना इंडोनेशिया के साउथ हलमाहेरा में स्थित जायकोटामो में गांव की बताई जा रही है. जहां पर एक कपल 29 अगस्त को शादी करने वाला था लेकिन उससे पहले ही दूल्हा रफू चक्कर हो गया. इस बात से हर कोई हैरान था और दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ में रिलेशनशिप में भी थे. इसी वजह से हर कोई हैरान हो रहा था. लेकिन बाद में कुछ देर के बाद उसे ढूंढा गया तो वह नहीं मिला. लेकिन बाद में सबकी रजामंदी से दुल्हन के होने वाले ससुर ने खुद आगे बढ़कर उससे शादी कर ली.
शादी पर किया गया था लाखों का खर्चा
खबरों के अनुसार इस शादी की तैयारी में काफी अच्छा खासा पैसा खर्च किया गया था और दूल्हे के इस तरीके से भगाने के बाद में दोनों परिवारों की नाक कट गई थी. इसी के चलते बाद में लड़के के पिता ने खुद अपनी होने वाली बहू के साथ में शादी रचाई और इस लड़की वालों ने भी मान लिया था.


Click it and Unblock the Notifications











