फिर होगा एक महाक्लैश....एक फिल्म डिब्बाबंद होना FINAL है!
हाल ही में खबर थी कि रणबीर कपूर को लेकर इम्तियाज़ अली अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं। और अब खबर है कि इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं। अब इससे एक इंसान मुश्किल में पड़ सकता है। वो हैं करण जौहर।
करण जौहर, रणबीर कपूर - आलिया भट्ट को लेकर एक ड्रैगन नाम की फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसे अयान मुखर्जी बना रहे हैं। लेकिन अब यही जोड़ी इम्तियाज़ अली भी लेकर आएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी करण जौहर रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण के साथ शुद्धि बनाना चाहते थे और फिर संजय लीला भंसाली ने उन्हें राम लीला से लॉन्च कर दिया।
इसके बाद, करण जौहर ने शुद्धि का आइडिया ही छोड़ दिया। ऐसे में अगर इम्तियाज़ अली पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को साथ ले आते हैं तो फिर करण जौहर को एक बार फिर एक फिल्म का आईडिया छोड़ना पड़ेगा।
या फिर वो ड्रैगन की कास्ट बदलेंगे। लेकिन ड्रैगन की कास्ट बदलना काफी मुश्किल इसलिए है क्योंकि ड्रैगन तीन पार्ट में बन रही फिल्म है। इसलिए करण जौहर ने फिल्म में आलिया को फाइनल किया।
क्योंकि आलिया की उम्र अभी कम है। ऐसे में जब तक तीसरा पार्ट आएगा तब तक भी आलिया फिल्म को सूट करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
