#Nervous: अक्षय से क्लैश और तीसरी बार बदला शाहरूख की फिल्म का नाम!

शाहरूख खान अपनी नई इम्तियाज़ अली फिल्म को लेकर काफी माहौल बनाते नज़र आ रहे हैं । देखना है कि उनका ये माहौल बनाना फिल्म के काम आ पाता है या नहीं। अब फिल्म का नया नाम बाहर आ गया है।

शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली वाली फिल्म की तैयारी में ज़ोर शोर से लग गए है। और फिलहाल वो फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। शूटिंग के लिए शाहरूख खान पंजाब भी पहुंच चुके हैं।

फिल्म 11 अगस्त को अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ क्लैश कर रही है और शायद इस वजह से एक बार फिर फिल्म का नाम बदल चुका है।

imtiaz-ali-shahrukh-khan-starrer-has-finally-a-name

सबसे पहले इम्तियाज़ अली की इस फिल्म का नाम था द रिंग। लेकिन काफी पसोपेश में पड़ने के बाद फिल्म का नाम बदलकर रहनुमा रखा गया था।

लेकिन इसके बाद खबरें आई थीं कि फिल्म का नाम ऐसा रखा गया है कि किसी को समझ नहीं आएगा। और सूत्रों की मानें तो फिल्म का नाम है रौला। ये एक पंजाबी शब्द है जिसका मतलब है शोर।

शाहरूख बॉलीवुड के कई जानकार लोगों को अपनी फिल्म दिखाकर, उनकी राय लेंगे। और इतना ही नहीं शाहरूख कई लोगों से फिल्म की राय लेकर, उसे फिल्म में इस्तेमाल करने की कोशिश भी करेंगे। शाहरूख इस फिल्म के साथ कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं।
{photo-feature}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X