इमरान ने अपनाए आमिर के तरीके

By Super

Actor Imran Khan
लगता है कि इमरान खान अपने मामू जान से काफी प्रभावित है इसीलिए उनके नक्‍शेकदम पर चलते हुए फिल्‍म देली बेली का प्रचार कर रहे है। प्रचार के लिए इमरान ऐसी टी शर्ट पहन रहे है जिसमें देली बेली लिखा हुआ है। इस फिल्‍म में उनकी हीरोइन शहनाज ट्रेसूरवाला है।

हम सब जानते है कि आमिर खान के प्रयोग लोगों को प्रभावित करते है और जब फिल्‍म के प्रचार की बात हो तो आमिर हमेशा नए नए प्रयोग करते रहते हे। फिल्‍म गजिनी के प्रचार में उन्‍होंने अपने आठ पैक एब्‍स और मेढ वाले बालों की शैली आजमाई।

अपनी पहली फिल्‍म कयामत से कयामत तक के प्रचार से लेकर फिल्‍म गजिनी के प्रचार तक आमिर ने हमेशा नए प्रयोग किए है। उनकी इसी खुबी से प्रभावित होकर भांजे इमरान खान भी नए नए प्रयोग आजमा रहे है।

उन्‍होंने आमिर द्धारा बनाई जा रही फिल्‍म के प्रचार के लिए खास तरह की टी शर्ट तैयार करवाई है जिसमें देली बेली लिखा हुआ है। यह एक कामेडी फिल्‍म है।

जिसका निर्देशन अभिनव देव कर रहे है। इसकी नायिका प्रसिद्ध वीजे शहनाज ट्रेसूरवाला है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि आमिर खान भी एक छोटी सी भूमिका में दिखाई देंगे।

पहले इस फिल्‍म में रनबीर कपूर और चित्रांगदा सिंह को लेने की बात चल रही थी लेकिन रनबीर को फिल्‍म का विषय काफी बोल्‍ड लगा जिससे उन्‍होंने फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X