सोनम-इमरान की जोड़ी बनेगी?
फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक के निर्माता कुनाल कोहली ने कहा है कि वो अगली फिल्म में इमरान खान और सोनम कपूर की जोड़ी को साइन करने वाले है। इस फिल्म के निर्देशन का काम उनके सहायक रह चुके दानिश आलम करेंगे।
कुछ सूत्रों के अनुसार, '' फिल्म का निर्माण कुनाल कोहली की निर्माण कंपनी के तहत किया जाएगा। फिल्म की कहानी युवा प्रेम पर है। फिल्म निर्माताओं ने कई हीरो हीरोइनों से बात करने के बाद सोनम और इमरान को तय किया है। इमरान खान युवाओं में काफी लोकप्रिय है वही सोनम कपूर ने फिल्म दिल्ली 6 में अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।''
खैर अगर ऐसा होता है तो पहली बार सोनम और इमरान खान की जोड़ी बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications











