एक साथ नहीं आए रनबीर-इमरान
नृत्यनिर्देशक से निर्देशक बनी फराह खान जल्दी ही एक चैट शो की मेजबानी करने वाली है। उन्होने अपने पहले एपिसोड के लिए रनबीर कपूर और इमरान खान को बुलाया लेकिन दोनो ने ही आने से मना कर दिया।
जब दोनों से इसकी वजह पूछी गई तो उनका कहना था कि वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। उनकी जोड़ी स्क्रीन पर अच्छी लगेगी। वे चाहतें है कि किसी फिल्म में अपनी जोड़ी को पहली बार पेश करें न कि किसी टीवी शो से। दोनो किसी अच्छे प्रस्ताव के इंतजार में है।
फिल्म फेयर पुरस्कार के दौरान पहली बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर दिखी थी। दोनो की जोड़ी लोगो को काफी पसंद बाई थी। कई लोगों उनके पास प्रस्ताव लेकर आए लेकिन अभी तक कोई प्रस्ताव जमा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications