..................... Imran is not looking good says Avantika | Delhi Belly | इमरान के बोल्ड सींस से परेशान नहीं अवंतिका - Hindi Filmibeat

इमरान के बोल्ड सींस से परेशान नहीं अवंतिका

By Priya Srivastava

Imran is not looking good says Avantika.
इन दिनों इमरान हर जगह डेली बेली के प्रोमोशन के लिए जा रहे हैं। वे अपनी फिल्म के प्रोमोशन में पूरी तरह जुटे हुए हैं और इसलिए उन्होंने अपने लुक पर भी खास ध्यान दिया है। वे इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि उनका लुक उनके डेली बेली के किरदारों से बिल्कुल मेल खाता हो। लेकिन दुख की बात यह है कि इमरान का हेयरस्टाइल उनकी पत्नी अवंतिका को बिल्कुल नहीं भा रहा है और वे इस बात के बिल्कुल खिलाफ हो गयी हैं कि वे अपना लुक बदलें।

जबकि इमरान खान अवंतिका को समझा कर थक चुके हैं लेकिन दोनों में इस बात को लेकर बहस हो रही है इमरान यह सारी जानकारी खुद फिल्म के एक प्रोमोशन इवेंट के दौरान हंसते हुए दिया। उन्होंने बताया कि वह अगले दो महीने तक किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं करनेवाले हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी मनमर्जी से हेयरस्टाइल कराया है।

लेकिन इसके बावजूद अवंतिका इस बात से नाराज है, क्योंकि वह चाहती हैं कि इमरान इस तरह का हेयरस्टाइल न करें। अब जरा आप ही सोचिए। ये फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी महान होते हैं, छोटी छोटी बातें इनकी शादीशुदा जिंदगी को प्रभावित करती रहती हैं। हालांकि इमरान ने दावा किया है कि वह अपनी पत्नी अवंतिका को मना लेंगे। गौरतलब है कि उनकी फिल्म डेली बेली 1 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। और इमरान को पूरा यकीन है कि फिल्म को कामयाबी जरूर मिलेगी।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X