मिनिषा ने खत्‍म की इमरान की झिझक
{image-minissha-lamba201]_05112008.jpg hindi.filmibeat.com}बालीवुड में संबध बनते बिगडते रहते हैं। वर्षों की दोस्ती और प्यार का कब खात्मा हो जायेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। इमरान खान जो कि हाल तक अवंतिका मलिक से रोमांस फरमा रहे थे अब मिनिषा लांबा के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं।
वैसे मिनिषा का नाम भी सुहेल राठोड से जोडा जा रहा था लेकिन अब इमरान और मिनिषा के बीच खिचडी पकनी शुरु हो गई है।
बताया जाता है कि दीवाली मेला में दोनो ने मुलाकात की और दोनो एक दूसरे से कफी घुले मिले और खुश नजर आ रहे थे। वे एक दूसरे खूब हंस हंसकर बातें कर रहे थे। इसके बाद दोनो ने एक शानदार रेस्टोरेट में डिनर भी किया।
बताया जाता है कि इमरान और मिनिषा का एक दूसरे से फिल्म किडनेप की शूटिंग के दौरान परिचय हुआ और दोनो में अच्छी दोस्ती हो गई और वे एक दूसरे के काफी करीब आ गये।
वैसे इमरान शर्मीले स्वभाव के हैं लेकिन मिनिषा ने उनकी झिझक समाप्त कर दी।


Click it and Unblock the Notifications