इमरान रखते हैं अवंतिका का खास ख्याल

अपने बिजी शूटिंग शेडयूल से टाइम निकाल कर इमरान, अवंतिका के साथ फिल्म देखने पहुंचे। हमारे खबरची का कहना है कि दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे औऱ ऐसा लग रहा था कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म के दौरान इमरान अवंतिका का पूरा ख्याल रख रहे थे।
फूड काउंटर पर जो भी चीजें मौजूद थीं इमरान अवंतिका के लिए उठा लाए औऱ इस बात का खास ख्याल रखा कि कहीं वो भूखी या प्यासी न रह जाए। इमरान को देखकर लगता है वो एक अच्छे पति भी साबित होंगे। ये कहना गलत नहीं होगा 'लकी गर्ल' हैं अवंतिका।


Click it and Unblock the Notifications