लंबे अरसे बाद ऐसे लुक में स्पॉट हुए Imran Khan, मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे आए नजर

Imran Lekha

आमिर खान के भांजे इमरान खान लंबे अरसे से फिल्मों से दूर हैं। वो अक्सर इवेंट या पब्लिक अपीयरेंस से भी दूर रहते हैं। लेकिन, इमरान खान काफी वक़्त बाद आखिरकार कैमरे में कैद हुए हैं। इस दौरान इमरान खान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इमरान खान की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर स्पॉट की गई है। खास बात यह है कि इमरान खान इस दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए।

इमरान खान अपनी पत्नी अवंतिका से अलग हो चुके हैं। लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इमरान खान एक बार फिर प्यार की गिरफ्त में हैं और जिस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें उनके साथ वायरल हो रही हैं, उन्हें कथित रूप से इमरान खान की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है।

दरअसल, इमरान खान की जो तस्वीरें वायरल हुई है, उनमें वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन संग नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में इमरान खान और लेखा एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। बता दें कि, मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (yogenshah_s/) पर इमरान खान का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में इमरान खान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। साथ ही, इमरान खान काफी छोटे-छोटे बालों में दिख रहे हैं। वहीं, लेखा वाशिंगटन ने ब्लैक कलर का फ्लोरल आउटफिट पहन रखा है। दोनों साथ में एक दूसरे का हाथ पकड़े और कुछ लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं।

हालांकि, इमरान खान या लेखा वाशिंगटन की ओर से कोई बयान नहीं साझा किया है। बता दें कि, पिछले साल इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका के अलग होने की खबरें आई थीं। पहले भी दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की थी लेकिन बाद में ऐसी खबरें आई कि, इमरान खान अपनी शादी को अब और मौका नहीं देना चाहते हैं और ना तो वो अवंतिका के साथ रहना चाहते हैं।

Read more about: imran khan bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X