पॉपकार्न के शौकीन इमरान
इमरान खान के कई शौक है। इनमे से सबसे अनोखा शौक है हर शुक्रवार को फिल्म देखने जाना और फिल्म देखते हुए लगातार पॉपकार्न खाना।
हर शुक्रवार को इमरान अपनी गर्लफ्रैंड अवन्तिका और कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखने चले जाते है। थियेटर में इमरान एक बड़े से टब में पॉनकार्न मंगाते है और फिल्म खत्म होने तक लगातार खाते रहते है।
इमरान ने खुद अपने शौक के बारे में बताया, '' मुझे फिल्में देखने का काफी शौक है और फिल्म देखते हुए खाने का अपना ही मजा है। फिल्म खत्म होने के बाद फिल्म से जुड़े सभी व्यक्तियों के नाम पढना मुझे काफी अच्छा लगता है इससे मुझे नए नए तकनीकी कलाकारों के बारे में पता चलता है। मैं उन नामों को याद कर लेता हूं कि क्या पता कल मुझे इनके साथ काम करने का मौका मिलेगा तो कम से कम उनके काम के बारे में पहले से जानता तो रहूंगा।' '
क्या बात है इमरान खान!


Click it and Unblock the Notifications