इमरान को हुई करीना से मुहब्बत
जीं हां आपने सही सुना इमरान खान को करीना से प्यार हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि सैफ का क्या होगा तो ये प्यार रीयल में नहीं बल्कि रील लाइफ में दिखेगा। खबर है कि करण जौहर अपनी अगली फिल्म में इन दोनों स्टार्स को लीड रोल में साइन कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब इमरान और बेबो साथ काम करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। फिल्म के डायरेक्टर न्यूकमर शकुन बतरा होंगे, जिन्होंने हाल ही में धर्मा प्रॉडक्शन जॉइन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले 'रॉक ऑन' और 'जाने तू या जाने ना' में बतौर असिस्टेंट काम कर चुके शकुन इमरान के दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications