इमरान खान की मंगेतर ने उड़ाया रणबीर कपूर का मजाक!

जैसे ही फिल्म शुरू हुई मैडम ने रणबीर को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया जैसे बंदे को एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती, बेकार काम है वगैरह वगैरह, ये बात राहुल की पत्नी रीता को नागवार गुजरी, सो उन्होंने अवंतिका को रोकना चाहा लेकिन अवंतिका ने आव देखा ना ताव बस शुरू हो गई तू-तू-मैं-मै के लिए।
दरअसल राहुल रवैल और कपूर खानदान विशेष कर ऋषि कपूर के रिश्ते काफी करीबी है सो रीता और राहुल का गुस्सा होना लाजिमी था। इसमें अवंतिका मैडम को क्या कहे, ठीक है अगर आपको रणबीर नहीं अच्छा लग रहा था तो ना सही, लेकिन लड़ने की क्या जरूरत थी। वैसे भी कहा जा रहा है कि इमरान और रणबीर दोनों आपस में एक -दूसरे के कांपटिटर है, और जाहिर है कि इन दिनों रणबीर इमरान से बड़ा नाम है सो अंवतिका को बुरा लगना लाजिमी था। इसलिए मैडम रणबीर को बेइजत करने के बाद खुद की भी इज्जत गंवा बैठी।


Click it and Unblock the Notifications