..................... Imran Khan Apologizes To Wife Avantika Malik, Sends An Emotional Note! - Hindi Filmibeat

तलाक की अफवाहों के बीच, इमरान खान ने पत्नी अवंतिका के बर्थडे पर भेजा Sorry नोट

By Staff

कुछ दिनों से एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि दोनों के बीच कुछ तनाव चल रहा है। बहरहाल, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस मामले को ठीक करने के लिए अब इमरान ने एक कदम आगे बढ़ाया है और उन्होंने अपनी पत्नी अवंतिका के जन्मदिन पर एक गुलदस्ता और सॉरी नोट भेजा है। खैर, दोनों के बीच तनाव की वजह क्या है, इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, अवंतिका ने 24 मई को पाली हिल स्थित इमरान का घर छोड़ दिया था। वो अपनी बेटी के साथ अपने माता-पिता के साथ रह रहीं हैं। दोनों के परिवार इमरान और अवंतिका के बीच सुलह करवाने की कोशिश कर रहे हैं।अवंत‍िका ने अपने नाम से इमरान खान का सरनेम खान भी हटा लिया है। जिसके बाद से अफवाहें और पुख्ता होती नजर आई।

Imran Khan

बता दें, 8 सालों के लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2011 में इमरान खान और अवंतिका मलिक ने शादी की। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था। फिलहाल हम भी यही मनाते हैं कि ये खूबसूरत कपल फिर से साथ आ जाएं।

इमरान खान ने फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। इमरान अपना हाथ फिल्म मेकिंग में आजमा रहे हैं। एकता कपूर के वेब शो मॉम (मार्स ऑर्बिट मिशन) का वो निर्देशन भी कर रहे हैं। यह शो मिशन मंगल पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X