'मैं आमिर से पैसे कैसे ले सकता हूं'
अभिनेता इमरान खान का ने अपने मामा आमिर खान की फिल्म 'डेल्ही बेली' में काम करने के लिए कोई पैसा नही लिया है। इस फिल्म के लिए इमरान काफी मेहनत कर रहें है। दिन में 20 घंटे काम करते है और यही नही फिल्म के लिए अपना वजन भी कम करने जा रहें है।
इमरान ने कहना है कि मामा ने मुझ जैसे नए हीरो पर भरोसा किया और फिल्म जाने तू या जाने ना में दिल खोलकर पैसा लगाया तो फिर मैं उनसे पैसे कैसे ले सकता हूं।
'डेल्ही बेली' का निर्देशन अभिनव देव कर रहे हैं। इमरान की एक और फिल्म 'लक' रिलीज के लिए तैयार है। इसका निर्देशन सोहम शाह कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इमरान ने वर्ष 2008 में 'जाने तू या जाने ना' के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
aamir khan abhinay deo अभिनव देव आमिर खान इमरान खान देल्ही बेली पैसा बालीवुड रितिक रोशन bollywood delhi belly hrithik roshan imran khan money


Click it and Unblock the Notifications