..................... Imran took the ring back from his first crush | इमरान का पहला पहला प्‍यार! - Hindi Filmibeat

इमरान का पहला पहला प्‍यार!

By Staff

Imran Khan
अभिनेता इमरान खान ने अपने पहले प्‍यार के बारे में बताया है। उनका पहला प्‍यार जुही चावला थी। जो इमरान के मामा आमिर खान के साथ फिल्‍म कयामत से कयामत तक में काम कर चुकी है।

इमरान ने फिल्‍म के सेट पर जुही से अपने प्रेम का इजहार भी किया था और उन्‍हें अंगूठी दी थी।

जुही बालीवुड की टॉप हीरोइनों में थी लेकिन शादी के बाद उन्‍होंने फिल्‍में करनी कम कर दी।

जुही के बच्‍चों जैसे भोलेपन व मोहक हंसी ने इमरान के मामू आमिर खान के करियर में काफी योगदान दिया था।

दोनो ने मिलकर काफी हिट फिल्‍में दी है। फिल्‍म 'कयामत से कयामत तक' आमिर की पहली फिल्‍म थी।

इस दौरान इमरान बहुत छोटे थे। वो हमेशा फिल्‍म के सेट पर मौजूद रहते थे। यही नही उन्‍होंने जुही से प्रेम का इजहार करते हुए जब एक अंगुठी दी तो जुही ने हंसते हुए ले ली थी।

जब बाद में इमरान को अपनी गलती का अहसास हुआ तो इमरान ने अपनी अंगूठी वापस मांग ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X