हनीमून के लिए रवाना इमरान-अवंतिका..

इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले और नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए। जिसमें इमरान के मामू जान आमिर और किरण राव के अलावा आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता भी अपने दोनों बच्चों के साथ मौजूद थीं।
इमरान-अवंतिका की शादी की तस्वीरें | इमरान-अवंतिका की संगीत की तस्वीरें
मंसूर खान और उनकी पत्नी टीना, इमरान की मां नुजहत की बहनें निकहत और फरहत भी खुशी के इस मौके पर नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद देने के लिए मौजूद थीं। अवंतिका और इमरान दोनों ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेसेज पहन रखी थीं।
इमरान-अवंतिका की शादी पाली हिल के जिस पुश्तैनी बंगले में हुई वो बंगला भी खान खानदान के लिए बेहद खास है। इसी बंगले में आमिर खान की भी शादी हुई थी। यही नहीं, यहीं इमरान की मां नुजहत का निकाह भी इसी बंगले में हुआ था। दरअसल, यह बंगला इमरान के नानाजी और जाने माने फिल्म मेकर नसीर खान का है।
देखिये तस्वीरें अप्सरा अवार्ड की | देखिये तस्वीरें स्टार स्क्रीन अवार्ड की
इमरान-अवंतिका ने शादी भले ही एकदम सादे अंदाज में की है मगर उन्होंने हनीमून के पहले से ही थाईलैंड का फुकेट बीच पसंद कर लिया था। शादी के तुरंत बाद इमरान और अवंतिका तीन दिनों के लिए हनीमून पर फुकेट जा रहे हैं। जहां पर दोनों ने पूरा आइलैंड बुक किया हुआ है। हमारी तरफ से दोनों की शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications