इमरान का एक सूट 5 लाख का

Imraan Khan
मुंबई। बॉलीवुड के टॉप हीरो-हिरोइन के कपड़े मंहगे होते हैं ये तो सुना था लेकिन इमरान खान ने सभी को पीछे छोड़ते हुए आगे निकलने की होड़ में 5 लाख के सूट ही बनवा डाले।

खबर है कि आजकल बॉलीवुड में लड़कियों के चहेते हीरो इमरान खान ने हाल ही में कस्टम सूट बनवाए और वो भी इंटरनेशनल ड्रेस डिजाइनर द्वारा डिजाइन किये गये। इन सूटों की खास बात ये है कि एक सूट की कीमत 5 लाख रुपये है। मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान के भतीजे इमरान खान भी शायद परफैक्शन के दीवाने हैं इसलिए परफैक्शन की चाह में 5 लाख के सूट बनवा लिए। हो सकता है कि इस परफैक्ट सूट में इमरान भी शायद परफैक्ट मैन बन जाएं।

अब 5 लाख के ये सूट इमरान के लुक्स में क्या नया करते हैं ये तो देखने वाली बात होगी। फिल्हाल इमरान को इन मंहगे सूटों में देखने के लिए हम भी बेताब हैं। वैसे सोचन वाली बात ये भी है कि आखिर किस खास इवेंट के लिए इमरान ने इतने मंहगे सूट बनवाए हैं। जरुर कोई खास बात होगी जो अभी तक किसी की नॉलेज में नहीं है। कहीं इमरान भी बॉलीवुड में शादियों की बहती गंगा में हाथ तो नहीं धोना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X