इमरान की पार्टी में ना कैट ना ही रणबीर!

हाल ही इमरान खान ने अपने नानाजी नासिर हुसैन के बंगले एनएच 24 के 50 साल पूरे होने पर एक बड़ी सी पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े बडे़ सेलिब्रिटीज वहां पर दिखाई दिये लेकिन ये देख अचंभा हुआ कि उनके बहुत ही करीबी दोस्त रणबीर कपूर और साथ ही कैटरीना कैफ इस पार्टी के मेहमानों में नज़र ही नहीं आए। इमरान खान के परिवार वालों में उनके मामाजी आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, इमरान के दोस्त अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, आलिया भट्ट और सैफ अली खान जैसे कई जाने माने सेलिब्रिटीज शामिल हुए लेकिन कई ऐसे चेहरे जो कि इमरान खान के बहुत ही करीबी माने जाते थे वो इस पार्टी में नहीं दिखे।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों इमरान खान के काफी करीबी दोस्तों में आते हैं। और रणबीर कपूर का घर कृष्णा राज, इमरान के घर के बेहद करीब भी है। लेकिन इसके बावजूद वो इस पार्टी में नहीं आए। रणबीर कपूर की जगह उनकी दोनों कजिन सिस्टर्स करीना कपूर और करिश्मा कपूर इस पार्टी में शिरकत दिखीं। साथ ही करीना के पति सैफ अली खान भी इस पार्टी के खास मेहमान बने। सैफ अली खान तो अपनी बीवी के साथ अपनी साली करिश्मा के साथ भी बडे़ ही रोमांटिक अंदाज में फोटो खिचाते नज़र आए और उनकी पत्नी करनी कुछ ज्यादा ही वेट पुट ऑन किये दिखीं।

Imraan Khan

दूसरी तरफ शाहिद कपूर भी इस पार्टी से नदारद रहे और उन्होंने बहाना बनाया कि वो इस वक्त मैसूर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इन सभी नदारद सेलिब्रिटीज के अलावा इमरान को कंपनी देने के लिए उनके कई नये दोस्त भी इस पार्टी का हिस्सा बने जैसे कि अनुष्का शर्मा, विशाल भारद्वाज और पूरी मटरु की बिजली का मनडोला की टीम। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और उनकी बेटी इरा खान बेटा जुनैद भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X