ऋतिक रोशन के एक मेसेज ने उड़ा दिए किसके होश!
[गपशप] ये कोई खबर नहीं है कि कट्टी बट्टी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है लेकिन फिर भी कुछ लोग हैं जिन्हें फिल्म पसंद आई है। कमं से कम इमरान खान की बात से तो ऐसा ही लगेगा।

कट्टी-बट्टी में इमरान के काम को लेकर ऋतिक रोशन ने उन्हें बधाई का संदेश दिया। ऋतिक की ओर से मिले ऐसे बधाई संदेश पर इमरान को विश्वास ही नहीं हुआ। और वो इतने खुश हुए कि रिएक्ट ही नहीं कर पाए।
[अगले ऋतिक बनना चाहते हैं रणबीर!]
इमरान ने बताया कि ऋतिक सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी नई पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। इस वजह से उन्हे उनपर बिल्कुल भी विश्वास ही नहीं हुआ।
[UPSET: पूछे बिना ही मुझे रिप्लेस कर दिया गया - ऋतिक रोशन]
वैसे जिन्हें नहीं पता हो उन्हें बता दें कि निखिल आडवाणी की फिल्म कट्टी बट्टी बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म पूरी तरह से लिव-इन-रिलेशनशिप के संबंध पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications


