मैं फिलहाल अकेला हूं: विक्रम भट्ट

कई सफल फिल्में बना चुके भट्ट ने कहा, "मैंने यह मान लिया है कि सिवाय आपके और कोई आपको परिपूर्ण नहीं कर सकता। जिंदगी को परिपूर्ण बनाने के लिए किसी अन्य को खोजना एक बेवकूफी है। अकेले रहकर भी संपूर्ण हो सकते हैं।" भट्ट ने कहा, "मैं अपने जिंदगी के इस पड़ाव से दुखी नहीं हूं। अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर मैं तथ्यपरक हो गया हूं।"
उल्लेखनीय है कि विक्रम भट्ट के सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ संबंध बेहद चर्चा में रहे है। भट्ट औऱ अमीषा पटेल तकरीबन तीन साल तक साथ रह चुके हैं। इससे पहले उन्होने अपनी पत्नी अदिति से तलाक लिया था।


Click it and Unblock the Notifications