..................... I'm all for glamorous roles: Raima Sen | ग्लैमरस रोल करना चाहती हैं रायमा सेन - Hindi Filmibeat

ग्लैमरस रोल करना चाहती हैं रायमा सेन

By Super

Raima Sen
नई दिल्ली। 'चोखेर बाली' और 'अंतर महल' में प्रायोगिक और लीक से हटकर की गई भूमिकाओं के बाद अभिनेत्री राइमा सेन कहती हैं कि अब वह बड़े पर्दे पर ग्लैमरस भूमिकाओं में नजर आना चाहती हैं।

हिंदी और बांग्ला फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली रायमा का कहना है," अब मुझे ग्लैमरस किरदार करने में खुशी होगी।" राइमा ने 1999 में 'गॉडमदर' से अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने ऋतुपर्णो घोष की 'चोखेर बाली' और प्रदीप सरकार की 'परिणीता' में अभिनय किया। उन्होंने बांग्ला फिल्म 'अंतर महल' और 'द बांग कनेक्शन' में भी अभिनय किया। रायमा का कहना है कि वो किसी खास शैली की भूमिकाओं में नहीं बंधना चाहतीं इसलिए अभी तक संजीदा किस्म के रोल करने के बाद वो कोई ग्लैमरस रोल करना चाहती हैं।

पढ़ें: कांस में भारत की 'उड़ान'

रायमा का कहना है, " अगर मेरे पास किसी अच्छी व्यवसायिक फिल्म का प्रस्ताव आता है तो मैं उसमें अवश्य काम करूंगी। मैं अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम कर अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहती हूं। मैं व्यवसायिक और कला सिनेमा दोनों ही में अभिनय करना चाहती हूं।" राइमा कहती हैं कि जब वह पीछे मुड़कर अपने शुरुआती फिल्मी करियर पर नजर डालती हैं तो खुद को भाग्यशाली समझती हैं।

वह कहती हैं, "मैंने अब तक जिन फिल्मों में काम किया है उनमें अपने अभिनय के लिए मैं खुश हूं। इतने अच्छे सह-कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं खुद को भाग्यशली मानती हूं।" हाल ही में उनकी फिल्म 'द जैपनीज वाइफ' प्रदर्शित हुई है। फिलहाल रायमा अपनी बहन रिया सेन के साथ ऋतुपर्णो घोष की फिल्म 'नौका डूबी' में अभिनय कर रही हैं। यह फिल्म मई-जून में प्रदर्शित होगी। उन्होंने विनय शुक्ला की 'मिर्च' में भी अभिनय किया है। इस फिल्म में राइमा के साथ बोमन ईरानी, श्रेयस तलपड़े, कोंकणा सेन शर्मा और शहाना गोस्वामी ने भी अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X