ओह माई गॉड इलियाना ने विदेशी से सगाई कर ली!
इस बात की चर्चा तब शुरू हुई जब इलियाना ने अपनी और अपने प्रेमी ऑस्ट्रेलियाई फटॉग्रफर एंड्र्यू नीबोन की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें उनके हाथ की उंगलियों में एक रिंग दिखायी पड़ ही है जिसके बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि इलियाना की भी इंगेजमेंट हो गयी है।
ओह माई गॉड इलियाना ने विदेशी से सगाई कर ली!
हालांकि इलियाना की रिंग लेफ्ट की जगह राईट फिंगर में हैं लेकिन है रिंग फिंगर में ही। इस बारे में जब मीडिया ने इलियाना के मैनेजर से जानना चाहा तो उन्होंने सारे पहलू से पल्ला झाड़ लिया लेकिन इतना बोला जरूर कि इलियाना बहुत फ्रैंक हैं और अपनी हर बात वो सबको बताती हैं।
जब वो अपने प्यार को लोगों से नहीं छुपाती तो फिर वो सगाई की बात क्यों छुपाती। फिलहाल क्या सही है और क्या गलत आने वाले टाइम में पता चल ही जायेगा।
गौरतलब है कि इलियाना की इन दिनों काफी डिमांड है बॉलीवुड में, उन्हें लोगों ने बर्फी, फटा पोस्टर निकला जीरो और हालिया रिलीज मूवी मैं तेरा हीरो में काफी लोगों ने पसंद किया है। इलियाना ने कहा था कि उन्हें अच्छा लगता है जब तारीफ मिलती है, वो बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
