..................... आईफा अवार्ड्स 2019 आईफा होमकमिंग स्वरा ने सैंडल उतारी और हाथ में ले ली | IIFA awards 2019 IIFA homecoming swara bhaskar takes heels in her hands at green carpet - Hindi Filmibeat

#IIFA2019: स्वरा भास्कर ने सैंडिल उतारा, हाथ में लिया और फिर...देखिए तस्वीरें वायरल

आईफा 2019 के ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाएं परियां बनकर उतर आईं लेकिन ग्रीन कार्पेट पर पहुंचते ही स्वरा भास्कर ने हाथ में सैंडल उतार कर ले लिया और ये तस्वीरें सबसे तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी शानदार है।

स्वरा भास्कर को शायद उनके नए सैंडल काट रहे थे या फिट नहीं हो रहे थे। या फिर वो सिंड्रेला की तरह अपने एक पैर का जूते वहीं छोड़कर जाने वाली थीं, किसी राजकुमार के लिए। कारण जो भी हो लेकिन स्वरा की ये तस्वीरें हैं शानदार।

अब आपको याद ही होगा कि हाल ही में स्वरा भास्कर ने गणपति पंडाल दर्शन के दौरान, लाल बाग के राजा के पंडाल में अपने सैंडल खो दिए थे। इसके बाद स्वरा को नंगे पांव घर आना पड़ा था। शायद उसका डर स्वरा को आज तक सता रहा है।

तभी तो वो आईफा की ग्रीन कार्पेट पर भी सैंडल हाथ में लेकर ही चलने लगीं। खैर मज़ाक को एक तरफ रखा जाए तो स्वरा हमेशा की तरह अपने स्टाईल स्टेटमेंट से लोगों का दिल जीतती नज़र आईं। जल्दी ही वो परदे पर अर्थ रीमेक में शबाना आज़मी के किरदार में जान फूंकती नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X