''तो पैडमैन में अक्षय कुमार नहीं.. शाहरुख खान होता..''
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन इस साल की काफी चर्चित फिल्म रही है। अपने कंटेंट की वजह से फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी। खैर, फिल्म का चर्चा फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 में किया गया और इस दौरान कई मजेदार बातें भी सामने आईं।
800 करोड़ क्लब में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
अवार्ड शो में मौजूद अक्षय कुमार से करण जौहर ने मजाक मजाक में पूछा- मान लो यदि पैडमैन करण जौहर ने डाइरेक्ट किया होता तो? .... फिर क्या था, अक्षय कुमार ने बिना एक पल की देरी किये.. जवाब दिया- यदि पैडमैन करण जौहर ने बनाई होती तो उसमें अक्षय कुमार नहीं शाहरुख खान होता।

इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने आगे कहा, यदि करण ये फिल्म बनाते तो मुझे लगता है टॉयलेट पेपर की जगह शिफॉन साड़ियां होती। और फिर एक आदमी जो टॉयलेट में है उसके साथ 20 डांसर्स होतीं। और फिर इसकी शूटिंग कानपुर में नहीं.. कान्स में होती और वहां के टॉयलेट की कहानी बनती।
हम्म.. गौरतलब है कि अक्षय कुमार पहली बार फिल्म 'केसरी' के लिए करण जौहर से जुड़े हैं। धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी। केसरी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications