क्या 'जय हो' की सफलता पर शक है सलमान को?

24 जनवरी को सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'जय हो' रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रोमो ने तो धमाल मचा ही दिया है लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक बड़ी हैरत अंगेज बात कही कि वह फिल्म 'जय हो' के बारे में सोच रहे हैं कि यह लोगों को पसंद आये ना कि यह कि फिल्म करोड़ो कमाये।

जिससे कि लोगों को बोलने का मौका दे दिया है कि शायद सलमान खान यह बयान इसलिए दे रहे हैं ताकी उनकी रिलीज होने वाली फिल्म की तुलना आमिर खान की 'धूम 3' और शाहरूख खान की 'चेन्नई ऐक्सप्रेस' से ना हो। लोगों को करोड़ी बैंक के आधार पर सलमान के आगे-पीछे करने का मौका ना मिले।

या फिर अपने मित्र आमिर खान की नकल करते हुए सलमान खाम मीडिया मेंयह बयान दे रहे हैं क्योंकि आमिर ने भी 'धूम 3' की रिलीज से पहले कहा था कि वह करोडो़ं कमाने में नहीं बलिक लोगों का मनोरंजन करने में यकीन रखते हैं।

या फिर सलमान के इस बयाने के पीछे तीसरा कारण यह भी हो सकता है कि उनकी फिल्म 'जय हो' काफी कमजोर है जिसकी वजह से करोड़ो कमाना आसान नहीं है।

खैर कारण जो भी हो, इसमें कोई शक नहीं पिछले एक साल से सलमान की फिल्म का इंतजार कर रहे सलमान के फैंस बेताबी से 24 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं ताकी वह सलमान को बड़े पर्दे पर दे सकें।

मालूम हो कि सुहैल खान की फिल्म 'जय हो' का नाम पहले 'मेंटल' था। 'जय हो' एक सोशल रिलेटेड थीम पर बेस्ट फिल्म है जिसमें सलमान खान ने एक मास हीरो का किरदार निभाया है। 'जय हो' फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्ट फिल्म स्टालिन की रीमेक है। जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य भू्मिका निभाई थी। फिल्म में सलमान संग डेजी शाह और सारा खान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X