बजरंगी भाईजान हिट तो सलमान नहीं शाहरुख ले जाएंगे अवॉर्ड
1998 की बात है जब शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था और स्टेज पर जाकर शाहरुख खान ने अपना अवॉर्ड सलमान खान को दे दिया था ये कहकर कि मैं ये अवॉर्ड उन्हें देना चाहता हूं जिन्हें लगता है कि सारे अवॉर्ड मुझे ही मिल जाते हैं उन्हें कभी अवॉर्ड नहीं मिलता।
ये कहते हुए उन्होंने सलमान खान को स्टेज पर बुलाया और कहा ये अवॉर्ड सलमान खान को जाता है। सलमान खान भी स्टेज पर आकर इस अवॉर्ड को लेकर गये और शाहरुख को थैंक्स भी बोला।
<center><iframe width="100%" height="634" src="https://www.youtube.com/embed/3U4I-QvExIc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
अब एक बार शाहरुख खान दे रहे हैं सलमान खान को मौका उन्हें अवॉर्ड डेडिकेट करने का। जी हां, बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर डालकर शाहरुख खान ने बजरंगी भाईजान के प्रमोशन को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है और सलमान खान के फैंस के अलावा अपने भी फैंस को फिल्म देखने के लिए उत्सुक कर दिया है।
जाहिर है कि अगर बजरंगी भाईजान बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है तो सलमान खान के साथ ही शाहरुख खान को भी इसकी सफलता का क्रेडिट तो मिलेगा। और अगर सलमान को कोई अवॉर्ड मिलता है तो हो सकता है वो शाहरुख खान को इस बार अपना अवॉर्ड दे दें। अब दो खान मिले हैं तो इतना तो आप एक्सपेक्ट कर ही सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
