इस सुपरस्टार जोड़ी की इस साल होगी वापसी, लेकिन!
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। बेटी आराध्या के जन्म के बाद से दोनों अभी तक दोनों एक साथ एक फिल्म में नज़र नहीं आए हैं। लेकिन इनके फैन्स इन दोनों को एक साथ देखने एक फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
पिछले साल ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों ने एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर हामी भी भरी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एक लीडिंग अखबार की मानें तो ऐश्वर्या राय ने स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की है और अभिषेक-ऐश्वर्या साथ में फिल्म के नैरेशन को सुनेंगे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्क्रीन पर 8 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।

ये रियल लाइफ कपल परदे पर भी बतौर कपल ही नजर आएंगे और फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि "ऐश्वर्या राय फिल्मों और अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी चूजी हैं। उन्हें स्क्रिप्ट में कुछ समस्याएं थी और वो इसमें बदलाव चाहती थीं जो नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने एक दूसरी फिल्म साइन कर ली। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने भी अनुराग कश्यप की मनमर्जियां साइन की। फिल्म में बजट को लेकर भी कुछ समस्याएं थी।"
फिलहाल ऐश्वर्या राय ने जहां रात और दिन के रीमेक को साइन किया है तो अभिषेक बच्चन को अगली फिल्म में देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। अभिषेक बच्चन मनमर्जियां में विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। लंबे अरसे बाद अभिषेक बच्चन किसी फिल्म में नजर आएंगे।
वहीं ऐश्वर्या राय फिलहाल फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीजहोगी। दिलचस्प बात ये भी है कि ऐश्वर्या राय की फन्ने खान सलमान खान की रेस 3 के साथ क्लैश करेगी।इस फिल्म में ऐश्वर्या राय अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications