खुद को इडियट शाहरूख को इंटेलिजेंट कहा!
जब खबर आई कि आमिर खान और शाहरूख खान डैनी बायल की फिल्म बाम्बे वेलवेट में काम करने जा रहे है तो लगा कि दोनों में सुलह हो गई है। लेकिन अचानक खेल बदल गया जब आमिर ने खुद को इडियट और शाहरूख को इंटेलिजेंट कह डाला।
हाल में आमिर फ्रांस से छुट्टियां बिताकर लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे शाहरूख के अमरीकी हिरासत वाली घटना पर प्रतिक्रिया मांग डाली, बस फिर क्या था आमिर ने खुद को कहा कि मैं तो इडियट हूं तो मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, शाहरूख तो इंटेलिजेंट है तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
जाहिर है कि आमिर अपनी फिल्म थ्री इडियट्स का संबोधन दे रहे थे और शाहरूख की हिरासत वाली घटना को उनकी फिल्म माई नेम इज खान के प्रचार से जोड़ दिया।
तो लगता है कि दोनों का झगड़ा कभी खत्म होने वाला नहीं है।
aamir khan अमरीका आमिर खान डैनी बायल थ्री इडियट्स माई नेम इज खान वेलवेट शाहरूख खान हिरासत bombay velvet my name is khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications