अगले जन्म में शाहरूख बनना चाहती हूं : बिपाशा बसु

जब हमने उनसे ये सवाल पूछा तो बिपाशा ने कहा कि अगर उन्हें पुरूष बनने का मौका मिला तो वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान बनना चाहती है। वह बेहद बुद्धिमान, रचनात्मक और सफल व्यवसायी हैं। वह न सिर्फ खूब धन कमा रहे हैं, बल्कि इसके साथ-साथ बेहतर जिंदगी भी जी रहे हैं।"
बातचीत में बिपाशा ने अपने पसंदीदा सह-कलाकारों के बारे में भी चर्चा की। बिप्स का मानना है कि अगर उन्हें बॉबी देओल और अक्षय कुमार का सहयोग नहीं मिला होता, तो वह कभी अभिनेत्री नहीं बन पातीं। इस बारे में वह कहती हैं, 'मैं तहेदिल से उनकी शुक्रगुजार हूं। उस वक्त वे सभी बड़े स्टार थे, लेकिन उन्होंने मुझे कभी इस बात का एहसास नहीं होने दिया। विपाशा ने अजय देवगन की भी तारीफ की, जो उनके खास दोस्त भी कहे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications