बेटे की चाह में शादी न कर लें विद्या
फिल्म पा के सेट पर मौजूद विद्या बालान ने पत्रकारों से कहा कि उन्हे वास्तविक जीवन में अभिषेक जैसा बेटा चाहिए। विद्या बालान 'पा' में अभिषेक बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की माँ का किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म के सेट पर मौजूद अभिषेक जिस तरह से अमिताभ की देख-रेख करते हैं। उससे विद्या बालान काफी प्रभावित हुईं। उन्हे भी अभिषेक जैसा बेटा चाहिए जो उनकी इसी तरह देख-भाल करे।
माँ की भूमिका निभाना विद्या के करियर के लिए रिस्क साबित हो सकता है पर उन्हे इस बात की चिंता नहीं है। विद्या का इस बाबत कहना है कि ऐसी भूमिकाएं खुद को साबित करने का मौका देती हैं। उन्हे ऐसी भूमिकाओं से कोई डर नहीं है।
अब विद्या के इस तरह के बयानों से तो यही नजर आ रहा है कि उन्हे सिर्फ अभिनेत्री बनने में दिलचस्पी नहीं है। करियर की शुरुआत में इस तरह के विचार कहीं आपके जल्दी से शादी कर के घर बसाने की भूमिका तो नहीं हैं ,विद्या।


Click it and Unblock the Notifications