खुद पर ध्‍यान देती प्रियंका

मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में उन्होंने मॉडल की भूमिका अदा की थी। वहीं 'दोस्ताना' फिल्म में वे अलग रूप में नजर आएंगी।
फिल्म निर्माता करन जौहर की रोमांटिक कॉमेडी 'दोस्ताना' में प्रियंका के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। यह फिल्म 14 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
एक साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा, " 'फैशन' के लिए मैंने जितना अपने शरीर पर ध्यान दिया उतना ही 'दोस्ताना' के लिए भी किया है। यह फिल्म समुद्र तटीय इलाकों पर आधारित है।"
'दोस्ताना' फिल्म में प्रियंका एक फैशन पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। वे जिस घर में रहती हैं वहीं अभिषेक और जॉन भी रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म में सभी ने खूब मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications