गोविंदा की लाडली के नखरे
गोविंदा की शहजादी नर्मदा ने बॉलीवुड में अभी अपने कदम भी नहीं रखे और अपनी प्रथमिकताएं पहले तय कर लीं। नर्मदा का कहना है कि वह किसी न ये हीरो के साथ काम नहीं करेंगी। उनके साथ आने वाला हीरो कम से कम एक फिल्म जरूर कर चुका हो। हालाँकि नए कलाकारों में कोई अभिनेता नर्मदा की व्यक्तिगत पसंद नहीं है।
नर्मदा पहली बार 2007 के आईआईएफए पुरस्कारों में बॉलीवुड अभिनेता और अपने पिता के मित्र सलमान खान के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं। वह कहती हैं, "बहुत कुछ पटकथा पर निर्भर करता है.. इसलिए जब तक वह तैयार नहीं होती है, तब तक सह-कलाकार के विषय में सोचने का कोई मतलब नहीं है।"
उनकी पहली फिल्म के विषय में पूछने पर वह कहती हैं, "अभी हमने पटकथा पर काम शुरू किया है इसलिए अभी इस विषय में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications