शादी के लिए एक्टिंग नहीं छोड़ेंगी विद्या बालन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा विद्या बालन का कहना है कि उनकी अगली पांच वर्ष की योजनाओं में शादी शामिल नहीं है। बत्तीस वर्षीय बालन ने किसी व्यक्ति या किसी चीज के लिए अभिनय छोड़ने से इंकार करते हुए कहा, "मैं जो हूं उसका एक हिस्सा है अभिनय। मैं नहीं सोचती कि मैं इसे किसी व्यक्ति या वस्तु के लिए छोड़ पाऊंगी।"
विद्या ने कहा कि यदि उनके जीवन में स्वत: ही ऐसा कुछ हो जाता है कि उन्हें लगे कि अब अभिनय से विराम लेना चाहिए तो वह ऐसा करेंगी। बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में अभिनय कर रहीं बालन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज महिलाएं व्यक्तिगत जीवन के लिए करियर नहीं छोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा, "आज महिलाएं हर उम्र में काम कर रही हैं। यह शानदार है। यह हर पेशे में हो रहा है।" हालांकि अभिनय की दुनिया में पहले ऐसा होता था कि शादी के बाद आपका करियर समाप्त हो जाता था। शादी के बाद कई अभिनेत्रियों को अभिनय छोड़ना पड़ा। लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज आप किसी के साथ हों तो आपको अपनी इच्छा दबाने की जरूरत नहीं है। परिणीता, इश्किया, गुरु और पा जैसी फिल्मों में अभिनय चुकीं बालन आज एक स्थापित अभिनेत्री बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications