अभिषेक ने रितिक को गुड लक बोला

अभिषेक ने कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि यह भूमिका करना बहादुरी की बात है। यदि आप हिंदी सिनेमा के 10 शीर्ष किरदारों की बात करें तो उनमें विजय दीनानाथ चौहान सबसे ऊपर हैं। यह मुश्किल भूमिका है लेकिन एक अभिनेता के रूप में मैं ऋतिक की बहुत इज्जत करता हूं।"
वर्ष 1990 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में अभिनय के लिए अमिताभ को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने कहा कि ऋतिक अपना काम बहुत अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए स्पष्ट है कि वह अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह पूरी कहानी को अलग मायने देंगे।


Click it and Unblock the Notifications