मैं हमेशा रणबीर कपूर के साथ हूं: दीपिका

दीपिका ने करण के शो में सोनम कपूर के साथ मिलकर रणबीर का खूब मजाक उड़ाया। लेकिन अब लगता है कि दीपिका और रणबीर ने पुराने गिले शिकवे भुला दिए हैं। कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर की पार्टी मे 'बैंड बाजा बारात' स्टार रणबीर सिंह ने दीपिका को लेकर रणबीर पर कुछ कमेंट किया था। जिसके बाद बात बढ़ गई और दोनों रणबीर में अच्छी खासी बहस हो गई।
इस बारे में जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी में नहीं थी इसलिए मुझे नहीं मालूम कि वहां क्या हुआ। मैं और रणबीर एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मैं हमेशा रणबीर लिए के उनके साथ खड़ी हूं और और वो भी हमेशा मेरे साथ खड़े रहेंगे।' वैसे हम तो ये जानना चाहते हैं कि दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या का इस बारे में क्या कहना होगा?
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड रणबीर कपूर रनवीर सिंह सिद्धार्थ माल्या bollywood deepika padukone ranbeer singh ranbir kapoor siddharth malya


Click it and Unblock the Notifications