ऋषि कपूर से बहुत घबराहट होती थी: अनुष्का

अनुष्का का कहना है, "ऋषि के साथ काम करते हुए पहले मुझे बहुत घबराहट होती थी। लेकिन बाद में समझ आया कि वास्तव में वह बहुत ठंडे दिमाग वाले इंसान हैं और हमेशा मजाक किया करते हैं।"
गैलरी अनुष्का शर्मा | पटियाला हाउस की
हालांकि अनुष्का ये भी कहती हैं शुरु में ऋषि उन्हें बहुत कड़क मिजाज इंसान लगते थे। अनुष्का का मानना है कि 'बैंड बाजा बारात' का सफलता के बाद दर्शकों ने मुझे अलग नजरिए से देखना शुरू किया है। अब मैं एक विश्वसनीय अभिनेत्री के तौर पर देखी जा रही हूं इसलिए जिम्मेदारियां पहले बढ़ गई हैं।
'बैंड बाजा बारात' में काम करने के साथ ही यशराज फिल्म के साथ उनके तीन फिल्मों का करार भी पूरा हो गया है। अनुष्का ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया तो 'बदमाश कम्पनी' में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications