मां के साथ घबराई सोहा अली खान
पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और गुजरे जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की पुत्री तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने स्वीकार किया है कि एक ब्रिटिश फिल्म में अपनी मां के साथ काम करते हुए वह काफी घबराई हुई थीं।
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुंचीं सोहा ने पत्रकारों से कहा, "मां के साथ काम करते हुए मैं घबराई हुई थी क्योंकि मेरी मां एक महान कलाकार हैं। मां के साथ काम करने का अनुभव हालांकि शानदार रहा। सेट पर जब मैं ठीक से अपना काम नहीं कर पाती थी, तब मां मुझे डांटती भी थीं।"
सोहा और शर्मिला निर्देशक संगीता दत्ता की आगामी अंग्रेजी फिल्म में काम करते दिखेंगी। इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी तीन बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में गिरीश कर्नाड, ओम पुरी और कुछ ब्रिटिश कलाकार काम करते दिखेंगे।
ओम पुरी गिरीश कर्नाड बॉलीवुड शर्मिला टैगोर संगीता दत्ता सोहा अली खान bollywood girish karnad om puri sangeeta datta sharmila tagore soha ali khan


Click it and Unblock the Notifications