..................... I was asked to strip: Koena Mitra | टॉप बिना उतारे चल निकलीं कोयना - Hindi Filmibeat

टॉप बिना उतारे चल निकलीं कोयना

By Jaya Nigam

Koena Mitra
सेक्सी डांसर कोयना मित्रा की एक्टिंग तो किसी ने देखी नहीं है। वो एक्ट्रेस हैं या आइटम गर्ल इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। लेकिन अक्सर अपनी हॉट फोटो गैलरी और मादक अदाओं के जलवे बिखेरने वाली कोयना एक्टिंग की स्मृतियों से ज्यादा आई टॉनिक देने के लिए जानी जाती हैं।

कुछ दिनों से कोएना अपने किसी डांस या हॉट फोटो शूट के बजाय विवादास्पद घटनाक्रम के कारण मीडिया में खासी बढ़त पा रहीं हैं। मामला कुछ यूं है कि 1 फरवरी को किसी फ्लाइट से बेंगलुरू हवाई अड्डे पर उतरने वाली कोएना को एयरपोर्ट में मौजूद लेडीज सेक्योरिटी गार्ड्स ने कुछ ज्यादा देर जांच-परख लिया। कोएना के मुताबिक उन गार्ड्स का जी इतने से भी नहीं भरा और उन्होने कोएना की पूरी जांच के लिए उनसे टी शर्ट उतारने को भी कह दिया और साथ ही ये भी पूछ लिया कि उनकी जींस घुटने से फटी हुई क्यों है?

अब क्या था पहले से इस जांच से उकतायी कोएना का पारा सातवां आसमान पर पहुंच गया। उन्होने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। लेकिन वहीं भी कोएनी की सेक्सी-सेक्सी इमेज का कोई गर्मागरम फायदा वह नहीं उठा पाईं। बल्कि सेक्योरिटी ऑफीसर्स के मुताबिक उन्होने पूरी जांच के दौरान कोई सहयोग नहीं दिया। और अंत में वह झगड़ पड़ीं। इसके सीसीटीवी फुटोज भी एयरपोर्ट ऑफीसर्स के पास मौजूद हैं। इतना सुनने के बाद अब कोएना शांत होती नजर आ रहीं हैं। उन्हे जो करना था वो कर चुकीं, कम से कम तीन दिन तक वह लोगों के सामने छा ही गयीं। अब तो लोग उन्हे देखते ही पहचान लेंगे कि कोएना कौन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X