शिल्पा को अब बेबी चाहिए
शादी किए एक हफ्ता भी नहीं बीता और शिल्पा अब अपने बेबी के बारे में प्लान कर रही हैं। वह जल्दी से जल्दी मम्मी बनना चाहती हैं।
उनका ख्याल है कि वैसे भी उन्होने शादी काफी लेट की है इसलिए बेबी के लिए अब वो और इंतजार नहीं करेंगी। खैर फिलहाल तो ये नव विवाहित जोड़ा बहामास की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने जा रहा है।
पर शेट्टी फैमिली और कुंद्रा फैमिली का वेडिंग सेलीब्रेशन यहीं खत्म नहीं हो रहा। हनीमून से लौटते ही राज दोनों फैमिलीज को साथ लेकर मैडिटेरियन क्रूज पर क्रिसमस मनाने ले जा रहे हैं।
शिल्पा मुस्कुराते हुए इतना थक गयी हैं कि उनके जबड़े में भयानक दर्द होने लगा है। उनका कहना है कि अब उन्हे समझ रहा है कि ज्यादातर सेलिब्रिटी रिसेप्शन को क्यों टाल देते हैं। शिल्पा के मुताबिक गेस्ट को संभालने से ज्यादा मुश्किल काम मुस्कुराना है।


Click it and Unblock the Notifications