खूब लड़े नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश की गैलरी देखें
अभी तक मुकेश जिन फिल्मों मे दिखायी दिये उनके किरदार हमेशा चुनौतीपूर्ण ही रहे। मुकेश अपनी आने वाली फिल्मों में भी सशक्त किरदारों में ही दिखने वाले हैं। उनके मेहनत करने का जज्बा भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अपनी आने वाली फिल्म 'लफंगे परिंदे' के लिए मुकेश ने डट कर मेहनत की है।
फिल्म की शूटिंग करते समय वह सिर से लेकर पैर तक जख्मी हो गए। वह कहते हैं कि इस फिल्म के लिए बहुत सी वास्तविक लड़ाईयों की जरूरत थी। नील का मानना है कि प्रदीप सरकार की फिल्म के लिए इस मेहनत की जरूरत थी। यह मेरे जीवन की बहुत खतरनाक फिल्म रही है। नील ने इस फिल्म के लिए इतनी लड़ाइयां लड़ीं कि उनका पूरा शरीर चोटों से भर गया। ये चोटें इतनी वास्तविक हैं कि अब तो उन्हे मेकअपमैन की जरूरत भी नहीं रही।
'लफंगे परिंदे' की शूटिंग के दौरान नील अपने घर नहीं गये। नील कहते हैं कि "यदि मैं घर पर रहता तो मेरी मां मुझे देखकर परेशान होतीं। मैं हर रोज घायल हो रहा था। मैं चोटों से भर गया था। मेरी त्वचा का रंग हल्का है इसलिए उस पर जल्द ही घाव दिखने लगते हैं। जब मैं खुद को आईने में देखता हूं तो खुद ही घबरा जाता हूं।"'लफंगे परिंदे' मुंबई के बाइक गिरोहों की दुश्मनी पर आधारित फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
