'मैं बाथरूम में गेरूआ गाने पर डांस करती हूं.. शाहरूख ही मेरी थैरेपी हैं..'
[गपशप] आलिया भट्ट शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन हैं और यह बात वह कई बार मीडिया के सामने कह चुकी हैं। बहरहाल, आखिर आलिया को भी बॉलीवुड के किंग खान के साथ एक ही फिल्म में साथ काम करने का मौका भी मिल गया है। बता दें, इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे ने इन दोनों को साथ लाने का फैसला किया है।
हाल ही में जब आलिया मीडिया के सामने आईं तो शाहरूख खान से जुड़े सवाल उनका इंतजार कर रहे थे। आलिया से जब पूछा गया कि क्या वे शाहरूख के काम करने की बात से उत्साहित हैं? तो आलिया ने कहा कि मैं काफी नर्वस हूं.. और काफी उत्साहित भी।
Must Read: 'शाहरूख खान सुपरस्टार हैं.. और मैं कुछ भी नहीं हूं'
आलिया ने आगे बताया कि, मैं शाहरूख की इतनी बड़ी फैन हूं कि मैं गेरूआ गाने पर बाथरूम में डांस करती हूं। मैं हमेशा यही करती हूं.. यह मेरी थैरेपी हैं.. मुझे किसी psychiatrist की जरूरत नहीं.. जब मेरे पास शाहरूख के गाने हैं..
यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

