जॉन-बिप्स हो सकते हैं एक

लेकिन फिलहाल नयी खबर आयी है कि जॉन-बिपाशा दोनों फिर से एक हो सकते हैं। जी हां, सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी कोशिश खुद बिपाशा ही कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो अभी हाल ही में बिपाशा को जॉन के घर पर देखा गया और तबसे ही यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि अब ये दोनों एक होने का मूड बना रहे हैं। बिपाशा-जॉन के करीबी का कहना है कि भले ही इन दोनों में ब्रेकअप हो गया है। मगर एक दूसरे को भूल पाना इन दोनों के लिए इतना आसान नहीं है। खैर हम भी यह चाहेंगे कि यह खबर पूरी तरह से सच हो और बहुत जल्द ही जॉन बिपाशा एक बार फिर बांहों में बांहे डाल कर मुस्कुराते हुए साथ नजर आयें।


Click it and Unblock the Notifications