अभिनय बाद में सीखा: प्रियंका

प्रियंका ने सन् 2002 में तमिल फिल्म थामिजान से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई थी।
एक साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा, "मुझे लगता है कि पहले मैं अच्छी अभिनेत्री नहीं थीं। वैसे मुझे अभी भी काफी कुछ सीखना है। मैं हमेशा कुछ नया सीखना चाहती हूं।"
प्रियंका को हाल ही में फिल्म 'फैशन' में शानदार अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह अभी और आगे बढ़ना चाहती हैं।
प्रियंका ने विवाह के सवाल पर कहा, "फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है लेकिन जब मुझे योग्य इंसान मिलेगा तो मैं शादी कर लूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications